फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   District wins three medals at state-level school games.

Faridabad News: राज्य स्तरीय स्कूल गेम्स में जिले ने जीते तीन पदक

Mon, 07 Sep 2026 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
District wins three medals at state-level school games.
अंडर-19 बालिका वर्ग में कनिष्का, अंडर-17 के वर्ग में हिमांशी और प्रियांशी ने जीता पदक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। पंचकूला में आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के राज्य स्तरीय खेलों में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण समेत तीन पदक अपने नाम किए। कनिष्का यादव ने अंडर-19 बालिका वर्ग के 46 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा हिमांशी कुमारी ने भी कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने अंडर-17 के 49 किलोग्राम भारवर्ग में जिले का नाम रोशन किया। वहीं प्रियांशी राजपूत ने अंडर-17 बालिका के 46 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

कनिष्का अग्रवाल पब्लिक स्कूल, सेक्टर-3 की छात्रा हैं। पहले मुकाबले में कनिष्का ने सोनीपत की खिलाड़ी को 12-6 के अंतर से हराया। दूसरे मुकाबले में उन्होंने करनाल की खिलाड़ी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 16-0 से एकतरफा जीत हासिल की। फाइनल मुकाबला फरीदाबाद और गुरुग्राम की खिलाड़ी के बीच हुआ, जिसमें कनिष्का ने 12-1 के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कनिष्का की लगातार तीन मुकाबलों में शानदार जीत के बाद स्कूल में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

अग्रवाल पब्लिक स्कूल सेक्टर-3 की छात्रा प्रियांशी ने फाइनल में पानीपत की खिलाड़ी को 17-1 से हराया। इससे पहले उन्होंने गुरुग्राम को 12-2, अंबाला को 10-1, करनाल को क्वार्टर फाइनल में 17-7 और पंचकूला को सेमीफाइनल में 18-5 से मात दी। बता दें कि इससे पहले ताइक्वांडो में ही शनिवार को जिले के मिहिका शर्मा ने अंडर-14 में स्वर्ण और रुहानिका ने रजत पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed