फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   District wins 12 medals, including 8 gold, at CBSE North Zone Yogasan competition.

Faridabad News: सीबीएसई नॉर्थ जोन योगासन में जिले ने जीते 8 स्वर्ण समेत 12 पदक

Thu, 30 Jul 2026 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
District wins 12 medals, including 8 gold, at CBSE North Zone Yogasan competition.
प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन प्रतियोगिता में
विज्ञापन

नंबर गेम- 500 प्रतिभागियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रेवाड़ी में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन-दो योगासन चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में सेक्टर-29 स्थित होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने दबदबा बनाते हुए 8 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक अपने नाम किए। इस प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के 500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था।

प्रतियोगिता में अंडर-14 बालिका वर्ग में स्कूल की अंकिता, अर्पिता, आराध्या, ऋषिका और कृतिका ने पारंपरिक टीम स्पर्धा में बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता। अंकिता ने पारंपरिक एकल में स्वर्ण, ऋषिका और अर्पिता की जोड़ी ने रिदमिक पेयर में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा अंकिता और आराध्या की जोड़ी ने आर्टिस्टिक पेयर में रजत हासिल किया। वहीं आराध्या और अर्पिता ने पारंपरिक एकल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर साकेत भाटिया और प्राचार्या अंशु टंडन ने विजेता छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन


कोच श्याम कुमार ने बताया कि इस शानदार जीत की बदौलत फरीदाबाद की इस टीम ने सितंबर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में क्वालीफाई कर लिया है। सीबीएसई राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता आशा ज्योति विद्यापीठ फरीदाबाद में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed