{"_id":"688cfe23913336a02a0a8553","slug":"district-will-host-taekwondo-and-shooting-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48363-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल महाकुंभ 2025: ताइक्वांडो और शूटिंग में रहेगी जिले की मेजबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल महाकुंभ 2025: ताइक्वांडो और शूटिंग में रहेगी जिले की मेजबानी
Fri, 01 Aug 2025 11:19 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता में पूरे राज्य से पहुंचेंगे प्रतिभाशाली खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2025 के तहत फरीदाबाद ताइक्वांडो और शूटिंग में मेजबान की भूमिका निभा रहा है। इसका आयोजन सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम और ग्रीन फील्ड कॉलोनी के शूटिंग एकेडमी में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में राज्यभर से सैकड़ों प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
खेल अधिकारी आशा रानी ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में फरीदाबाद जिले से 26 खिलाड़ी ताइक्वांडो और 6 खिलाड़ी शूटिंग स्पर्धा में भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की लंबाई और वजन की जांच शुक्रवार को की गई। प्रतियोगिता स्थल पर खिलाड़ियों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें मेडिकल सुविधा, पीने का पानी, भोजन व्यवस्था और सुरक्षा शामिल है। खिलाड़ियों में जोश और उत्साह देखने लायक है। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला खेल अधिकारी और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में होगा।
विज्ञापन