{"_id":"6939c379907aae349a0073f4","slug":"district-town-planner-department-will-take-action-against-illegal-farm-houses-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-57562-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अवैध फार्म हाउस पर जिला नगर योजनाकार विभाग करेगा कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अवैध फार्म हाउस पर जिला नगर योजनाकार विभाग करेगा कार्रवाई
विज्ञापन
फार्म हाउस की दीवारों की छाया से किसान की फसल हो रही है बर्बाद
सीएम विंडो की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
तिगांव। मंझावली से गढ़ी रोड पर बने अवैध फार्म हाउस पर जिला योजनाकार विभाग जल्द तोड़-फोड़ की कार्रवाई करेगा। सीएम विंडो की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की जाएगी।
सौरभ कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि मंझावली गांव में गढ़ी रोड पर उसके खेत के पास एक फार्म हाउस बना हुआ है। फार्म हाउस की दीवारों से फसल पर छाया रहती है। इस कारण खेत की फसल लगातार बर्बाद हो रही है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि फार्म हाऊस की बड़ी-बड़ी चहारदीवारी बाढ़ के समय में गांव के डूबने का भी कारण बनती है। मामले की सीएम विंडो पर शिकायत के बाद जिला योजनाकार विभाग हरकत में आया व जांच शुरू की। जांच में सामने आया की फार्म हाउस जिला नगर योजनाकार विभाग से एनओसी लिए बगैर ही बना हुआ है। डीटीपी की ओर से फार्म हाउस के मालिक को 7 दिनों का कारण बताओ नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन
मामला सीएम विंडो पर शिकायत के माध्यम से सामने आया। शिकायत में बताए गए सभी बिंदु लगभग सही पाए गए। फार्म हाउस पूरी तरह से अवैध है और कृषि भूमि पर बना हुआ है। फार्म हाउस के मालिक को 7 दिनों का कारण बताओ नोटिस जारी कर आगे तोड़-फोड़ की कार्रवाई की जाएगी। - मुस्तकीम खान, कनिष्ठ अभियंता , जिला योजनाकार विभाग