{"_id":"60a64cad8ebc3ebb272b29db","slug":"district-topper-with-94-51-percent-recovery-rate-faridabad-news-noi582728068","type":"story","status":"publish","title_hn":"94.51 फीसदी रिकवरी दर के साथ जिला अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
94.51 फीसदी रिकवरी दर के साथ जिला अव्वल
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के बीच नए मामले कम मिल रहे हैं। वहीं स्वस्थ होने वालों के आंकड़ों में भी जिला अव्वल है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 19 मई तक जिले का रिकवरी दर 94.51 फीसदी रहा। प्रदेश की रिकवरी दर 89.14, वहीं सोनीपत 93.42 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है।
जिले में मार्च माह के दौरान रिकवरी रेट 98 प्रतिशत था। एक माह के बाद ही मई में यह दर 81 फीसदी हो गया। वहीं, दस दिनों से स्वस्थ होने वाले मामलों की संख्या संक्रमितों के मुकाबले लगभग तीन गुना है। 19 मई तक फरीदाबाद में कुल 96,792 संक्रमित हैं, इनमें से 91,450 स्वस्थ हो चुके हैं। मई के 19 दिनों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 30,649 लोगों को संक्रमण मुक्त घोषित किया गया। ऐसे में रिकवरी दर में प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले हरियाणा टॉप पर है। प्रदेश की कोरोना रिकवरी दर 89.14 प्रतिशत है। वहीं, फरीदाबाद में रिकवरी रेट 94.51 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है।वहीं, 93.42 प्रतिशत रिकवरी दर के साथ सोनीपत इस मामले में प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। गुरुग्राम में 89.32 प्रतिशत और पलवल में 88.97 प्रतिशत रिकवरी दर बनी हुई है।
वर्जन-
संक्रमण को मात देकर स्वस्थ होने वालों की संख्या में काफी सुधार हुआ है। प्रदेश में फरीदाबाद पहले स्थान पर है। हमने टेस्टिंग-ट्रेसिंग पर काफी जोर दिया है। हालांकि खतरा अभी टला नहीं है। लोग सामाजिक दूरी, फेस मास्क और हाथ धोने की अपनी दिनचर्या बिल्कुल न बदलें। यह बेहद जरूरी है। - डॉ. रणदीप सिंह पुनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी