{"_id":"6a5fab869948724dea08176e","slug":"district-road-safety-committee-meeting-on-28th-faridabad-news-c-24-1-pal1008-126203-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 28 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 28 को
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं सुरक्षित वाहन नीति की बैठक मंगलवार 28 जुलाई को सायं 4 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष डाॅ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर करेंगे।
सचिव आरटीए जितेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में जिले में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत समीक्षा की जाएगी। सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे बैठक में निर्धारित एजेंडे से संबंधित अद्यतन जानकारी एवं प्रगति रिपोर्ट के साथ समय पर उपस्थित रहें ताकि सडक़ सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आमजन को सुरक्षित यातायात वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्णय लिए जा सकें। संवाद