{"_id":"689e304b32494b3ed20c4aa4","slug":"district-president-of-congress-took-stock-of-the-waterlogging-by-coming-down-on-the-roads-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49237-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने सड़कों पर उतरकर लिया जलभराव का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने सड़कों पर उतरकर लिया जलभराव का जायजा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद में गुरुवार को हुई बरसात के चलते कई जगह जलभराव हो गया। लोगों की समस्याओं को देखते हुए कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक कांग्रेसी नेताओं के साथ सड़क पर उतरे और जगह-जगह जाकर जलभराव की स्थिति का जायजा लेते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला।
घुटनों तक जमा पानी में उतरे कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि भाजपा का विकास केवल कागजों तक सिमटा हुआ है, पिछले 11 साल के दौरान इस सरकार ने केवल धर्म के नाम पर राजनीति करके लोगों को बरगलाया है और जनता के खून पसीने की कमाई को हड़पा है। एक ही दिन की बरसात ने पॉश सेक्टरों सहित कॉलोनियों व स्लम एरिया में हालात बद से बदतर कर दिए, लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया, जिससे उनका जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया, आखिरकार सरकार व प्रशासन ने जल निकास के उचित इंतजामात क्यों नहीं किए, अगर किए होते तो आज लोगों को समस्याओं से नहीं जूझना पड़ता। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रूप से पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, रोहित सिंगला, डा. सौरभ शर्मा, योगेश तंवर, बलजीत सिंह, इशांत कथूरिया, विकास फागना आदि मौजूद रहे।