फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   District Pollution Control Board issued notice to 50 industries

Faridabad News: जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 50 उद्योगों को जारी किया नोटिस

Fri, 27 Sep 2024 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
District Pollution Control Board issued notice to 50 industries
प्रदूषण का स्तर 300 पहुंचने पर ग्रैप का पहला चरण किया जाएगा लागू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सर्दियां शुरू होने से पहले ही ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) को लेकर कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीपीसीबी) ने निर्देश जारी किया है। जिले में प्रदूषण का स्तर 300 पहुंचने पर ग्रैप का पहला चरण लागू कर दिया जाएगा। पिछले दिनों हुई बारिश ने शहर में प्रदूषण के स्तर को काफी कम कर दिया है। शहर ही हवा काफी हद तक खुलकर सांस लेने लायक हो गई है। शुक्रवार को फरीदाबाद जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 58 दर्ज किया गया। वहीं, जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 50 उद्योगों को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा हाईराइज सोसाइटियों में बिजली बैकअप के लिए लगाए गए जनरेटर की चिमनियों को ऊंचा करने का आदेश दिया है।
स्मार्ट सिटी में बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है। अघोषित बिजली कटौती रोकने के लिए निगम के पास कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। हाई राइज सोसाइटियों में बिजली के नाम जनरेटर की ही सुविधा है। ग्रेटर फरीदाबाद में करीब 50 से अधिक सोसाइटी जनरेटर जैसी अस्थायी बिजली व्यवस्था के भरोसे हैं। ग्रैप यदि सख्ती से लागू होता है तो यहां की लिफ्ट, पानी जैसी जरूरी सुविधाएं ठप हो सकती हैं। वहीं, फरीदाबाद में 30 हजार छोटे-बड़े उद्योग हैं। बिजली जाने पर 90 फीसदी उद्योग डीजल जनरेटर पर चलते हैं। ऐसे में ग्रेप लागू होन पर सबसे अधिक मार उद्योगों को झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

इन स्थानों पर प्रदूषण से परेशान हैं लोग
ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर- 86 स्थित प्रिंसेस पार्क सोसाइटी, सेक्टर 31 स्थित स्प्रिंगफील्ड कॉलोनी, आईपी कॉलोनी, सेक्टर-6, 7, 9 और 10 में कंपनियों से निकलने वाले जहरीले धुएं से लोग बीमार हो रहे हैं। यहां आवासीय क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। आईपी कॉलोनी सी ब्लॉक के आरडब्ल्यूए प्रधान ऋषि मलिक ने बताया कि यहां डाइंग यूनिट से जहरीला धुआं निकल रहा है। इससे बच्चों, बुजुर्गों को फेफड़ों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फैक्ट्रियों में से सुबह-शाम जहरीला धुआं निकलने से बुजुर्ग पार्क में सैर भी नहीं कर पा रहे हैं। इसके साथ ही फैक्ट्रियों का केमिकल युक्त पानी खुले में बहाया जा रहा है। कॉलोनी के लोग सोशल मीडिया एक्स के जरिए भी सीएम से इस समस्या के समाधान की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिले में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से रोकने के लिए 50 उद्योगों को नोटिस भेजा है। इसके अलावा सोसाइट में लगे जनरेटर की चिमनी को ऊंचा करने का आदेश दिया गया है। हवा जहरीली होने पर ग्रैप का पहला चरण लागू किया जाएगा। - दिनेश कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed