फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   District police alert on arrival of Punjab Police and STF

Faridabad News: पंजाब पुलिस और एसटीएफ के आने की सूचना पर जिला पुलिस अलर्ट

Mon, 20 Mar 2023 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
District police alert on arrival of Punjab Police and STF
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह व समर्थकों की तलाश में चल रही दबिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खालिस्तान समर्थक और ''वारिस पंजाब दे'' के प्रमुख अमृतपाल सिंह समेत उसके समर्थकों को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस व एसटीएफ के आने की सूचना पर जिला पुलिस अलर्ट मोड पर दिखाई दी। पंजाब से फरार आरोपी अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों की तलाश में पंजाब पुलिस हरियाणा व दिल्ली के इलाकों में दबिश दे रही है।
रविवार को पुलिस ने गुुरुग्राम से अमृतपाल सिंह के एक साथी को गिरफ्तार किया था। इसी तलाशी अभियान में सोमवार को पंजाब पुलिस और एसटीएफ की टीम के फरीदाबाद में आने की सूचना पर जिला पुलिस अलर्ट मोड में नजर आई। सूत्रों को मुताबिक सोमवार को पंजाब पुलिस ने एनआईटी और आदर्श नगर के कई क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। सूचना है कि पंजाब पुलिस की एक टीम फिलहाल जिले में ही है और अपने स्तर पर खोजबीन कर रही है। फरीदाबाद पुलिस ने शहर के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर अपनी निगरानी बढ़ा दी है। डीसीपी बल्लभगढ़ कुशल सिंह ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। दोपहर बाद पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने सभी डीसीपी, एसीपी, क्राइम ब्रांच, एसएचओ और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि वह खालिस्तान समर्थन में होने वाली किसी भी गतिविधियों पर नजर बनाए रखें। शहर के बॉर्डर इलाके पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है और साथ ही सभी टोल प्लाजा पर आने जाने वाली पंजाब नंबर की गाड़ियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

----------------
सोशल मीडिया पर नजर रख रही साइबर टीम
साइबर अपराध शाखा की टीम सोशल मीडिया पर होने वाली गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। इसमें प्रमुख रूप से खालिस्तान व पंजाब से संबंधित पोस्ट पर विभाग की नजर है। फेसबुक , इंस्टाग्राम, ट्विटर व व्हाट्सएप पर प्रसारित सामग्री की भाषा का भी ध्यान रखा जा रहा है। किसी भी तरह के भड़काउ या धार्मिक उन्माद वाली सामग्री के प्रचार-प्रसार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पंजाब पुलिस और गुरुग्राम पुलिस की टीम ने सोमवार को फरीदाबाद के एनआईटी और आदर्श नगर इलाके के कई घरों की तलाशी ली। पंजाब पुलिस शहर में बनी हुई है। यमुना किनारे के क्षेत्र पर भी निगरानी रखी जा रही है, हालांकि फरीदाबाद पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नही है। एनआईटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता ने बताया कि पंजाब पुलिस की तरफ से थाने में कोई सूचना नहीं दी गई है। उन्होंने एहतियात के तौर पर इलाके के सभी गुरुद्वारों और अन्य धार्मिक स्थलों पर निगरानी बढ़ा दी है। धार्मिक स्थलों के पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बाहर से आने वाले व्यक्तियों की जांच पड़ताल अवश्य करें और संदिग्ध की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह का कहना है कि पुलिस आयुक्त से सभी थाना प्रमुखों को अपने इलाके में गश्त बढ़ाने व संदिग्धों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed