{"_id":"6a5d09ea2d142a92940713c6","slug":"district-players-won-seven-medals-at-the-table-tennis-championship-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75318-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: टेबल टेनिस चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने जीते सात पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: टेबल टेनिस चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने जीते सात पदक
विज्ञापन
गुरुग्राम में किया गया था आयोजन, अथर्व मालवीय स्टार परफॉर्मर रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गुरुग्राम में आयोजित एकदिवसीय प्रोग्रेसिव ओपन टेबल टेनिस चैंपियनशिप में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल सात पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में अथर्व मालवीय स्टार परफॉर्मर रहे, जिन्होंने फरीदाबाद की झोली में दो पदक डाले।
अथर्व ने अंडर-13 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक और अंडर-15 आयु वर्ग में रजत पदक पर कब्जा किया। वहीं, लड़कियों के वर्ग में भी फरीदाबाद का दबदबा रहा। अंडर-11 आयु वर्ग में गार्गी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
इसके अलावा अंडर-11 के बालक वर्ग में सात्विक त्यागी ने कड़े मुकाबले में रजत पदक हासिल किया जबकि जयांश सहगल और आरव शर्मा ने कांस्य पदक जीते।
कोच अंकित ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की कड़ी मेहनत और अनुशासन रंग लाया है। उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फरीदाबाद का नाम चमकाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ी रोजाना करीब तीन से चार घंटे अभ्यास में पसीना बहाते हैं। उसी का नतीजा है कि आज जिले के नाम सात पदक हैं।