{"_id":"6a4c02f7955602a87e026e6c","slug":"district-players-stellar-performance-in-the-carrom-championship-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74197-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कैरम चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कैरम चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
विभिन्न आयु वर्गों में कुल 12 पदक अपने नाम किए
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गुरुग्राम में आयोजित हरियाणा स्टेट और इंटर स्टेट कैरम चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में कुल 12 पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता के पुरुष एकल वर्ग में दिविज ने पहला और नुकेश सेठी ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि पुरुष टीम वर्ग में भी जिले को दूसरा स्थान मिला। जूनियर वर्ग में भी बच्चों का दबदबा रहा। जहां अंडर-12 बालिका वर्ग में समाइरा ने तीसरा स्थान पाया, वहीं अंडर-14 बालक वर्ग में ध्रुव ने पहला, अनिरुद्ध ने दूसरा और अथर्व ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी उम्र के बालिका वर्ग में सिद्धि पहले और सौम्या माथुर तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा अंडर-18 बालक वर्ग में युवराज ने प्रथम और हर्षल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा सरकार के प्रधान सचिव पंकज यादव मौजूद रहे। उनके साथ हरियाणा कैरम एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, द हरियाणा चेस एसोसिएशन के चेयरमैन नरेश शर्मा और हरियाणा कैरम एसोसिएशन के पूर्व जनरल सेक्रेटरी एसके शर्मा ने उपस्थित होकर विजेताओं को पुरस्कृत किया और उनका हौसला बढ़ाया।