{"_id":"66f6b22b198b0cdf9d064ea6","slug":"district-administration-and-corporation-team-took-action-at-the-printing-press-shop-faridabad-news-c-26-1-del1005-31417-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: प्रिंटिंग प्रेस की दुकान पर जिला प्रशासन और निगम की टीम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: प्रिंटिंग प्रेस की दुकान पर जिला प्रशासन और निगम की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन
एनआईटी में प्रिंटिंग प्रेस की दुकान पर जिला प्रशासन और निगम की टीम ने की कार्रवाई
-आचार सहिता उल्लंघन मामले में नेताओं के बैनर और पोस्टर को लिया कब्जे में
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी स्थित मार्केट में प्रिंटिंग प्रेस की दुकान पर बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने संयुक्त रुप से छापा मारा। इस दौरान दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए दुकानों को बंद कर भारी रोष प्रदर्शन किया। इसके बावजूद नगर निगम की टीम ने कार्रवाई नहीं रोकी और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में राजनीतिक पार्टी के नेताओं के बैनर और पोस्टर को अपने कब्जे में ले लिया।
जिला प्रशासन की ओर से एडीसी आनंद शर्मा प्रिंटिंग प्रेस वालों की दुकानों पर रूटीन चेकिंग करने निकले। इस दौरान पर उन्हें कई दुकानों पर राजनीतिक नेताओं के बनाए जा रहे पोस्टर बैनर होर्डिंग मिले। जिस पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। वहीं, एडीसी आनंद शर्मा ने बताया कि दुकानदारों ने होर्डिंग को लेकर सही सूचना नहीं दी। जिसके बाद दुकानों पर कार्रवाई करते हुए सभी बैनर पोस्टर को कब्जे मेें लिया गया। आचार संहिता उल्लंघन मामले में जो भी करवाई बनेगी, वो की जाएगी।
प्रत्याशी और जनप्रतिनिधि के बीच जमकर हुई कहासुनी
विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर बीजेपी के सभी स्टार प्रचारक फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में चुनावी प्रचार करने के लिए पहुंच रहे है। वहीं, प्रधानमंत्री एक अक्तूबर को आने वाले है। इसकी तैयारियों को लेकर सेक्टर-15 स्थित भाजपा कार्यालय पर बैठक के लिए सभी भाजपा प्रत्याशी और जनप्रतिनिधियों को बुलाया गया था। इसी दौरान तिगांव से भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर और निर्वतमान जनप्रतिनिधि अजय बैसला के बीच जमकर कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोनों को समझा बुझाकर शांत करवाया।