फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dissatisfaction with the government's silence on the fire, demand for financial assistance of Rs 1 crore and jobs

Faridabad News: अग्निकांड पर सरकार की चुप्पी से नाराजगी, एक करोड़ की आर्थिक सहायता व नौकरी की मांग

Sun, 22 Feb 2026 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction with the government's silence on the fire, demand for financial assistance of Rs 1 crore and jobs
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में हुए भीषण अग्निकांड के बाद सरकार की चुप्पी को लेकर कर्मचारियों और आम लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। हादसे में करीब 35 लोग झुलसे थे जिनमें से अब तक पांच की मौत हो चुकी है। मृतकों में दमकल कर्मी भवि चंद शर्मा और पुलिसकर्मी रवि भी शामिल हैं।


सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने बयान जारी कर कहा कि सरकार ने अभी तक न तो मृतकाें के परिवारों से संवेदना जताई और न ही किसी ठोस आर्थिक सहायता की घोषणा की। उन्होंने मांग की कि दोनों को शहीद का दर्जा देकर उनके आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये की सहायता और परिवार के एक सदस्य को नियमित सरकारी नौकरी दी जाए। संघ ने 1 मार्च को प्रदेश के सभी दमकल केंद्रों पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने और सरकार को ज्ञापन देने की घोषणा की है। मांगें पूरी न होने पर 8 और 9 अप्रैल को प्रदेशव्यापी हड़ताल की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed