फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dispute over road construction in Park Gradura Society

Faridabad News: पार्क ग्रेड्यूरा सोसाइटी में सड़क बनाने पर विवाद

Sun, 22 Jun 2025 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dispute over road construction in Park Gradura Society
निवासियों का आरोप- अवैध तरीके से बनाई जा रही है सड़क
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर- 82 की पार्क ग्रेड्यूरा सोसाइटी में बीपीटीपी की ओर से बनाई जा रही सड़क को लेकर निवासियों ने हंगामा कर दिया। सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि बीपीटीपी अवैध तरीके से सड़क बना रहा है। जब हमें यह फ्लैट दिए गए थे, उस समय दस्तावेज में ऐसी कोई भी बात नहीं लिखी गई है और न ही सोसाइटी के नक्शे में ऐसी कोई सड़क है।

निवासी प्रशांत भटनागर ने आरोप है कि बीपीटीपी बिल्डर नया एन टावर बना रहा है। जिसको लेकर वह बेसमेंट पार्किंग में जाने के लिए अलग से सड़क बना रहा है, ताकि लोग लालच में आकर उनका फ्लैट ले सकें। लेकिन इससे सोसाइटी के निवासियों को परेशानी होगी। वहीं दूसरी ओर बेसमेंट से बाहर निकलते ही पार्क है, जहां पर बच्चे खेलते हैं और बुजुर्ग बैठते हैं। कई बार बच्चे पार्क में खेलते- खेलते बाहर भी खेलने लगते हैं। लेकिन सामने सड़क बनने से गाड़ियां तेज रफ्तार में बाहर आएंगी। जिससे बच्चों और अन्य लोगों को चाट भी लग सकती है।
विज्ञापन


निवासियों का आरोप है कि बीपीटीपी अपनी मनमानी कर रहा है। शुक्रवार को टावर ए के पास हाइवा मशीन लगा दी गई। जिससे टावर ए में कंपन आ गई। टावर ए में 41 परिवार रहते हैं। उन्होंने कहा कि उस समय कुछ भी हो सकता था। जिसके बाद निवासियों ने पुलिस के पास जाकर एफआईआर दर्ज कराई है। इसके बाद बीपीटीपी की ओर से भी निवासियों पर एफआईआर दर्ज करा दी गई। वहीं शनिवार को भी बेसमेंट बनाने को लेकर कार्य किया जा रहा था। जिसके बाद निवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मशीन को वापस भिजवा दिया। इसको लेकर बीपीटीपी के प्रतिनिधियों से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन, संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed