फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   dispute over getting chewing gum stuck in hair led to murder of 13-year-old boy

बालों में च्युंगम चिपकाने की सजा मौत: 13 साल के कन्नू का बेरहमी से कत्ल, चार दिन से गुस्से में था कातिल किशोर

Tue, 06 Oct 2026 05:50 AM IST
विकास कुमार सचिन कुमार, अमर उजाला, फरीदाबाद
सचिन कुमार, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Tue, 06 Oct 2026 05:50 AM IST
सार

मूल रूप से अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले यामिन का परिवार करीब पांच साल पहले सेक्टर-56 आशियाना फ्लैट्स के ब्लॉक नंबर-14 में रहने आया था। यामिन कबाड़ की फेरी लगाकर परिवार का गुजर-बसर करते हैं। ताज्जुब की बात यह है कि आरोपी किशोर के पिता भी कबाड़ का ही काम करते हैं और दोनों परिवार एक ही इलाके में रहते हैं। 

विज्ञापन
dispute over getting chewing gum stuck in hair led to murder of 13-year-old boy
किन्नू ने चिपका दी थी बाल में च्युंगम इसलिए मार डाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद सेक्टर-56 स्थित आशियाना फ्लैट्स में रविवार शाम 13 वर्षीय मासूम कन्नू की हत्या के मामले में एक चौंकाने वाला एंगल सामने आया है। परिजनों के अनुसार, इस वारदात की पटकथा चार दिन पहले ही लिखी जा चुकी थी, जब बच्चों के खेल-खेल में कन्नू ने आरोपी किशोर के बालों में च्युंगम चिपका दी थी। इसी बात को लेकर आरोपी के मन में गुस्सा भरा हुआ था, जो रविवार शाम धक्का-मुक्की के बाद हत्या में तब्दील हो गया।

विज्ञापन
Trending Videos

कन्नू ने चिपका दी थी बालों में च्युंगम
मृतक के पिता यामिन ने बताया कि करीब चार दिन पहले कन्नू और आरोपी किशोर के बीच खेल-खेल में विवाद हुआ था। इस दौरान कन्नू ने आरोपी के बालों में च्युंगम लगा दी थी। इसके बाद से ही आरोपी किशोर कन्नू से रंजिश रखने लगा था। परिजनों का मानना है कि रविवार शाम को धक्का-मुक्की तो सिर्फ एक जरिया बनी, असल में आरोपी च्युंगम वाले विवाद का बदला लेने के इरादे से ही आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता करते हैं कबाड़ की फेरी, दिवाली के बाद थी बड़े बेटे की शादी
मूल रूप से अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले यामिन का परिवार करीब पांच साल पहले सेक्टर-56 आशियाना फ्लैट्स के ब्लॉक नंबर-14 में रहने आया था। यामिन कबाड़ की फेरी लगाकर परिवार का गुजर-बसर करते हैं। ताज्जुब की बात यह है कि आरोपी किशोर के पिता भी कबाड़ का ही काम करते हैं और दोनों परिवार एक ही इलाके में रहते हैं। कन्नू तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसके बड़े भाई आमिर की दिवाली के बाद शादी तय हुई है, जिसके घर में ढोल-नगाड़े बजने थे, वहां अब मातम पसरा हुआ है। कन्नू की एक छोटी बहन चाहत (1 वर्ष) भी है। कन्नू के चाचा इकबाल ने बताया कि घटना की सूचना पड़ोसियों ने फोन पर दी, जिसके बाद वे तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चे को अस्पताल ले गए।

विज्ञापन

पुलिस और परिजनों के दावों में टकराव
वारदात के बाद पुलिस और मृतक के परिजनों के बयानों में भारी विरोधाभास देखने को मिल रहा है। परिजनों का साफ कहना है कि आरोपी जेब में पहले से ही चाकू लेकर घूम रहा था और उसने जानबूझकर सीने में वार किया, जबकि पुलिस का कहना है कि मौके पर ही कोई नुकीली चीज पड़ी हुई थी, जिसे गुस्से में उठाकर घोंपा गया। इसके अलावा परिजनों ने आरोप लगाया है कि मुख्य हमला आरोपी के 15 वर्षीय बड़े भाई ने किया था, जिसका नाम प्राथमिकी में दर्ज नहीं किया गया है, और जिस 13 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने पकड़ा है, उसने सिर्फ धक्का दिया था। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पूरी घटना आरोपी के माता-पिता के सामने हुई और उन्होंने ही बच्चे को उकसाया था।

पुलिस ने सभी दावों को किया खारिज
हालांकि, पुलिस प्रशासन ने परिजनों के इन सभी दावों और आरोपों को सिरे से नकार दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि वारदात में आरोपी के बड़े भाई या माता-पिता की कोई भूमिका नहीं थी और हमला घटनास्थल पर मौजूद नुकीली वस्तु से ही किया गया था। पुलिस के अनुसार, नामजद 13 वर्षीय अपचारी बालक को ही अभिरक्षा में लेकर बाल सुधार गृह भेजा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed