फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dispute escalates in Jajru; 8 Panchas submit their resignations to the BDPO office

Faridabad News: जाजरू में बढ़ा विवाद, 8 पंचों ने बीडीपीओ कार्यालय में सौंपे इस्तीफे

Fri, 22 May 2026 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Dispute escalates in Jajru; 8 Panchas submit their resignations to the BDPO office
सरपंच की कार्यशैली से नाराज होकर उठाया कदम, विकास कार्यों और बैठकों से दूर रखने के आरोप लगाए
विज्ञापन


सरपंच ने पंचों की ओर से लगाए गए आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव जाजरू में सरपंच और पंचों के बीच विवाद गहरा गया है। गांव के आठ पंचों ने सरपंच की कार्यशैली से नाराज होकर सामूहिक रूप से अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सभी पंच बल्लभगढ़ स्थित बीडीपीओ कार्यालय पहुंचे और वहां लिखित रूप से अपने इस्तीफे जमा कराए। इस घटनाक्रम के बाद गांव की पंचायत व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस्तीफा देने वाले पंचों में ईश्वर, रामेश्वर डागर, सुभाष, बलराम, हेमलता, अनीता, पूजा और मनीषा शामिल हैं। पंचों ने सरपंच पर गांव के विकास कार्यों और बैठकों से उन्हें दूर रखने के आरोप लगाए हैं।



इस्तीफा देने पहुंचे पंचों ने आरोप लगाया कि उन्हें गांव में होने वाले विकास कार्यों और पंचायत बैठकों की जानकारी नहीं दी जाती। उनका कहना है कि पिछले करीब एक साल से उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। पंचों के अनुसार गांव में सड़क, नाली और अन्य विकास कार्य शुरू किए जाते हैं, लेकिन पंचायत प्रतिनिधियों को इसकी कोई सूचना नहीं दी जाती। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले बिना उनकी सहमति और जानकारी के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन




पंचों ने बताया कि कई बार उन्होंने इस संबंध में सरपंच से बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उनका कहना है कि जब भी वे विकास कार्यों और बैठकों की जानकारी मांगते थे तो बात को टाल दिया जाता था। इसी नाराजगी के चलते सभी पंचों ने एकजुट होकर पद छोड़ने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं गांव के सरपंच अजय डागर ने पंचों की ओर से लगाए गए आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि पंचायत की हर बैठक में पंचों को बुलाया जाता है और सभी विकास कार्य उनकी जानकारी में ही कराए जाते हैं। सरपंच का आरोप है कि कुछ पंच उन पर निजी काम करवाने का दबाव बना रहे थे। जब उन्होंने निजी कार्य करने से मना किया तो उनके खिलाफ माहौल बनाया गया। उन्होंने कहा कि उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। सरपंच ने यह भी बताया कि उन्होंने अपना पक्ष लिखित रूप से बीडीपीओ कार्यालय में जमा करा दिया है।




इस मामले में बल्लभगढ़ खंड के बीडीपीओ अधिकारी अंशु डागर ने बताया कि गांव जाजरू के आठ पंचों ने कार्यालय में इस्तीफे जमा कराए हैं। पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। साथ ही पंचों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच करवाई जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed