फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Displaced people of Khori village demonstrated outside the corporation office

खोरी गांव के विस्थापितों ने निगम कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

Tue, 21 Sep 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Displaced people of Khori village demonstrated outside the corporation office
फरीदाबाद। खोरी गांव से विस्थापित लोगों ने मंगलवार को निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। बाद में लोगों ने संयुक्त आयुक्त गौरव अंतिल को आवेदन सौंपा। अंतिल ने कहा कि जांच के बाद पात्रों को योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नगर निगम ने खोरी कॉलोनी में बसे छह हजार से अधिक मकानों को तोड़ दिया था। इससे हजारों लोग बेघर हो गए हैं। सरकार इनके लिए पुनर्वास का इंतजाम करा रही है लेकिन, जो शर्तें लगाई हैं उससे लोग संतुष्ट नहीं हैं। लोगों का कहना है कि एक ओर सरकार ने उनके सिर से छत छीन ली और बसाने के बदले पैसों की मांग कर रही है। मेहनत मजदूरी करने वाले लोग कोरोना के चलते बेरोजगार हो चुके हैं।
विज्ञापन

इसी को लेकर खोरी के प्रभावित लोगों ने मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना है कि बगैर किसी पैसे के पुनर्वास मिले। आरोप है कि सरकार ने उनके मकानों को तोड़ दिया लेकिन अरावली में बने अन्य अवैध निर्माण को बचाने में लगी है। बाद में मजदूर आवास संघर्ष समिति ने खोरी गांव के लोगों के दो बॉक्स में भरे आवेदनों को निगम के संयुक्त आयुक्त को सौंपा। सभी प्रभावित लोगों को पीएम आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। इस दौरान रूपा देवी, माया देवी, मीना व मंजू, का कहना है कि पहले भू माफियाओं ने उन्हें लूट लिया। अब सरकार को देने के लिए तीन लाख रुपये कहां से लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed