फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Discussion on the strategy to camp at the district headquarters.

Faridabad News: जिला मुख्यालय पर पड़ाव डालने की रणनीति पर चर्चा

Thu, 24 Sep 2026 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Discussion on the strategy to camp at the district headquarters.
29 और 30 सितंबर को जुटेंगे सेवानिवृत्त कर्मचारी
विज्ञापन

18 महीने के बकाया डीए-डीआर के भुगतान की भी मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सेवानिवृत्त कर्मचारी 29 और 30 सितंबर को जिला मुख्यालय पर 24 घंटे का पड़ाव डालेंगे। इसे लेकर बुधवार को नगर निगम मुख्यालय में रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कमेटी की बैठक हुई। इसमें पड़ाव की तैयारियों और पेंशनभोगियों की लंबित मांगों को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।

अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि पेंशनभोगियों की कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुरानी पेंशन व्यवस्था में बदलाव के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने पेंशन वेलिडेशन एक्ट वापस लेने और पेंशनभोगियों से जुड़ी मांगों पर सरकार से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


जिला प्रधान नवल सिंह नरवत, जिला सचिव लज्जा राम और प्रेस प्रवक्ता सतपाल नरवत ने बताया कि बैठक में 29-30 सितंबर के पड़ाव को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई। जिला कमेटी ने अधिक से अधिक पेंशनभोगियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed