Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Discussion on launching a dual-degree program in mechanical and computer engineering

Faridabad News: मैकेनिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग में ड्यूल डिग्री कार्यक्रम शुरू करने पर चर्चा

Tue, 24 Nov 2026 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Discussion on launching a dual-degree program in mechanical and computer engineering
विश्वविद्यालय का यूरोपियन एकेडमिक आउटरीच-2026 अभियान संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए ने जर्मनी की प्रतिष्ठित आरडब्ल्यूटीएच आखेन यूनिवर्सिटी के साथ ड्यूल डिग्री और अंतरराष्ट्रीय इंटर्नशिप की संभावनाएं तलाशी हैं। विश्वविद्यालय का यूरोपियन एकेडमिक आउटरीच-2026 अभियान भी संपन्न हो गया है।
विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने जर्मनी में आरडब्ल्यूटीएच आखेन का दौरा किया। इस दौरान मैकेनिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग में ड्यूल डिग्री कार्यक्रम शुरू करने पर चर्चा हुई। आठवें सेमेस्टर की इंटर्नशिप और शैक्षणिक आदान-प्रदान को लेकर भी बात हुई। कुलसचिव अजय रंगा और संजीव गोयल ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। उन्होंने आरडब्ल्यूटीएच आखेन के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में शैक्षणिक सहयोग पर विचार-विमर्श किया। दोनों संस्थानों के बीच ड्यूल डिग्री कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने पर सकारात्मक चर्चा हुई।
विज्ञापन

प्रस्तावित सहयोग में मैकेनिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग में ड्यूल डिग्री के विकल्प शामिल हैं। आठवें सेमेस्टर में आरडब्ल्यूटीएच आखेन में इंटर्नशिप की संभावनाएं भी हैं। छात्र और संकाय आदान-प्रदान तथा संयुक्त शोध गतिविधियों को भी सहयोग का हिस्सा बनाया जाएगा। कार्यक्रमों की पात्रता, अवधि, शुल्क और क्रेडिट ट्रांसफर जैसे नियम आगामी बैठकों में तय होंगे। इसके बाद दोनों विश्वविद्यालयों से वैधानिक स्वीकृति मिलने पर औपचारिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होंगे। कुलपति संजय कौशिक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय इंटर्नशिप और ड्यूल डिग्री की पहल विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की शैक्षणिक एवं शोध सुविधाओं से जोड़ने में मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed