फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Discussion on improving educational conditions in government schools

Faridabad News: सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक स्थिति बेहतर बनाने पर मंथन

Thu, 07 Aug 2025 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Discussion on improving educational conditions in government schools
विधायक ने स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय विधायक धनेश अदलखा ने स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। बैठक में विशेष रूप से 11वीं और 12वीं कक्षा के विज्ञान विषय के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने पर चर्चा हुई, जिसमें संस्था के सहयोग से विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने की योजना पर विचार किया गया।



विधायक ने सभी प्राचार्यों से विद्यार्थियों की संख्या व विषयवार जानकारी ली। उन्होंने घोषणा की कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए एक लाइब्रेरी बैंक बनाया जाएगा, जिससे छात्रों को निःशुल्क किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। यह पहल विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए सहायक होगी। साथ ही स्कूलों से सभी छात्रों की पूरी लिस्ट मांगी गई।
विज्ञापन



बैठक में उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. मनोज मित्तल, एसडीएम बड़खल त्रिलोचन, सीदास फाउंडेशन के चेयरमैन बीआर भाटिया और तहसीलदार नेहा सहारण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed