फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Discussion on development works and future plans

Faridabad News: विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा

Tue, 27 Oct 2026 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Discussion on development works and future plans
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। गढ़वाल सभा की आम सभा की बैठक अध्यक्ष राकेश गिडियाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में गढ़वाल सभा की गवर्निंग बॉडी और कोलेजियम के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान सभा के कार्यों, बीएन पब्लिक स्कूल की विभिन्न शाखाओं में हुए विकास कार्यों, आय-व्यय के विवरण, संविधान में आवश्यक संशोधनों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की शुरुआत सभा के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय दाता राम बडाकोटी को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। बैठक का संचालन महासचिव एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद उनियाल ने किया। इस दौरान राजेंद्र गुसाईं ने सभा का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। शिक्षा सचिव पीएन भट्ट ने सितंबर 2025 से अब तक विद्यालयों में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, स्कूल भवनों के रखरखाव और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों का विवरण सदस्यों के समक्ष रखा।
विज्ञापन


महासचिव एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद उनियाल ने सभा के संविधान में आवश्यक संशोधन करने और संगठन को अधिक मजबूत, व्यवस्थित एवं प्रगतिशील बनाने पर अपने विचार रखे। उन्होंने सभा की कार्यप्रणाली में सुधार, संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और भविष्य में सभा के हित में किए जाने वाले कार्यों पर जोर दिया। उपस्थित सदस्यों ने उनके विचारों का तालियों के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed