{"_id":"6942fc9611ee1073b2017d14","slug":"dirt-and-sewer-overflow-in-sector-15a-troubles-people-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-58161-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-15 ए में गंदगी और सीवर ओवरफ्लो से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-15 ए में गंदगी और सीवर ओवरफ्लो से लोग परेशान
विज्ञापन
सेक्टर संवाद कार्यक्रम
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में निवासियों ने प्रशासन से समाधान की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-15 ए में गंदगी, जलभराव और सीवर ओवरफ्लो की समस्या से स्थानीय निवासी परेशान हैं। पूरे सेक्टर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों और गलियों में सीवर का गंदा पानी बह रहा है, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। इसको लेकर बुधवार को सेक्टर के लोगों ने अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में अपनी समस्याओं को बताया और प्रशासन से समाधान की मांग की।
बीरेंद्र गौड़, सुरेंद्र, चतर सिंह, सोमपाल, अशोक, राजू, गंगाराम, चंदर, मम्मन, योगेश व अन्य लोगों ने बताया कि सीवर लाइनें लगातार ओवरफ्लो हो रही हैं। नालियां उफान पर हैं और गंदा पानी घरों के बाहर तक भर जाता है। दुर्गंध के कारण लोगों का घरों में रहना तक मुश्किल हो गया है। बारिश के बाद हालात और भी बदतर हो जाते हैं।
सेक्टर में आए दिन कुत्तों द्वारा बच्चों और राहगीरों को काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे अभिभावकों में डर का माहौल बना हुआ है। बावजूद इसके नगर निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। निवासियों का आरोप है कि सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। नगर निगम का कोई भी कर्मचारी नियमित रूप से सफाई के लिए सेक्टर में नहीं पहुंचता है। कई बार शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।
विज्ञापन
लोगों से बातचीत
सेक्टर में लावारिस पशु गंदगी फैलाते हैं। वहीं, कुत्ते आए दिन किसी न किसी पर हमला कर देते हैं। प्रशासन को इसको लेकर कार्य करने चाहिए। -
बीरेंद्र गौड़, समाजसेवी
प्रशासन से कई बार शिकायत की जा चुकी है। सेक्टर में प्रशासन को जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए, जिससे लोगों को परेशानी न हो। - सुभाष, निवासी
सेक्टर में सीवर की समस्या से सभी निवासी परेशान हैं। प्रशासन को सीवर लाइनों की मरम्मत कराकर हमारी समस्या का समाधान निकालना चाहिए। -
शीशपाल, निवासी
हमारे घरों में कई बार मोटर में सीवर का पानी मिलकर आता है। इससे बीमारी होने का खतरा बना रहता है। महिलाओं को भी गृह कार्य करने में दिक्कत होती है। - सोनी, निवासी