{"_id":"6141ef848ebc3e1ef2274a8d","slug":"director-level-officers-engaged-in-checking-the-ground-report-faridabad-news-noi6046393169","type":"story","status":"publish","title_hn":"निदेशक स्तर के अधिकारी ग्राउंड रिपोर्ट जांचने में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निदेशक स्तर के अधिकारी ग्राउंड रिपोर्ट जांचने में जुटे
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका व दुष्प्रभाव कम करने के लिए अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। जमीनी स्तर पर निर्देशानुसार काम हो, इसकी जांच निदेशक स्तर के अधिकारी स्वयं ग्राउंड पर सुनिश्चित कर रहे हैं। बुधवार को उप स्वास्थ्य निदेशक डॉ. रणदीप सिंह पूनिया जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण करने पहुंचे।
जिले में तीसरी लहर की तैयारियों के लिए 15 दिन पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा पहुंचे थे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों संग बैठक की। अक्तूबर में तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी सख्ती से अतिरिक्त निदेशक ने दिए। वहीं, 50 से अधिक बेड के अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट सुनिश्चित कर रिपोर्ट एक सप्ताह में ही भेजने की बात कही।
इसी तरह बुधवार को डॉ. रणदीप सिंह पूनिया ने बीके नागरिक अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान ऑक्सीजन प्लांट और अस्थायी अस्पताल का निरीक्षण किया। प्लांट और अस्थायी अस्पताल के निर्माण के कार्य संतुष्ट दिखे। उन्होंने प्लांट की चारदीवारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के बिजली कनेक्शन, पेयजल आपूर्ति, जनरेटर इंस्टॉल करने और रास्ते का निर्माण जल्द करने के आदेश दिए। इस दौरान बीके अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी व प्रशासनिक सहायक डॉ. राजेश धीमन मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि सभी कार्यों के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। जल्द कार्य शुरू होंगे।
विज्ञापन
15 दिन में पूरा करें पहली डोज का शत प्रतिशत लक्ष्य
उप स्वास्थ्य निदेशक डॉ. रणदीप सिंह पूनिया ने बताया कि 18 लाख से अधिक डोज जिले में लगाई गई हैं। डेटा के मुताबिक टीकाकरण के योग्य आबादी में से 92 फीसदी लोग कोरोना रोधी टीकाकरण करा चुके हैं। मात्र आठ फीसदी ही पहली डोज से वंचित है। मौके पर मौजूद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय गुप्ता को निर्देश दिए कि अगले 15 दिन में यह लक्ष्य पूरा कर रिपोर्ट दें। डॉ. पूनिया ने कहा कि अस्थायी अस्पताल में 12 बेड का एचडीयू बनाएं। इसमें चार वेंटिलेटर लगाएं।