फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Direct Roadways bus service launched from Ballabhgarh to Jewar Airport.

Faridabad News: बल्लभगढ़ से जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू

Wed, 29 Jul 2026 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Direct Roadways bus service launched from Ballabhgarh to Jewar Airport.
85 रुपये होगा किराया, डिपो से सुबह 8 बजे निकलकर पलवल-महमदपुर मार्ग से चलेगी बस
विज्ञापन

फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और पलवल क्षेत्र के यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा
हेमलता
बल्लभगढ़। हरियाणा रोडवेज ने बल्लभगढ़ बस डिपो से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। इस नई सुविधा के शुरू होने से यात्रियों को अब एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए बार-बार वाहन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मात्र 85 रुपये के किराये में यात्री सीधे जेवर एयरपोर्ट तक आरामदायक सफर कर सकेंगे। इस बस के चलने से फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और पलवल क्षेत्र के यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा।



पहले जेवर जाने वाले यात्रियों को बुलंदशहर जाने वाली बसों का सहारा लेना पड़ता था। डिपो से प्रतिदिन तीन बसें बुलंदशहर के लिए रवाना होती हैं, जो पलवल, जेवर और खुर्जा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचती हैं। अब एयरपोर्ट के लिए अलग से सीधी बस सेवा शुरू होने से यात्रा अधिक सुविधाजनक और समय की बचत करने वाली होगी।
विज्ञापन




ड्यूटी इंचार्ज जयपाल राठी ने बताया कि कुछ समय पहले बल्लभगढ़ डिपो से गांव जुन्हेड़ा के लिए बस सेवा शुरू की गई थी। यही बस डिपो पहुंचने के बाद सुबह 8 बजे जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए रवाना होती है। यह बस पलवल और महमदपुर मार्ग से होकर जेवर पहुंचती है। बल्लभगढ़ बस डिपो से जेवर एयरपोर्ट की दूरी लगभग 63 किलोमीटर है और इस मार्ग का किराया 85 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि जेवर एयरपोर्ट से यही बस सुबह 10:50 बजे वापस बल्लभगढ़ बस डिपो के लिए रवाना होगी। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर भविष्य में इस रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा। नई बस सेवा से औद्योगिक नगरी के लोगों के लिए जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक आवागमन पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान और किफायती हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed