फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Direct admissions are taking place every Thursday at the Government Women's ITI.

Faridabad News: राजकीय महिला आईटीआई में हर बृहस्पतिवार को हो रहा सीधा दाखिला

Sun, 19 Jul 2026 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Direct admissions are taking place every Thursday at the Government Women's ITI.
600 सीटों में से 160 अब भी खाली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-8 स्थित राजकीय महिला आईटीआई में रिक्त सीटों को भरने के लिए दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। संस्थान के अनुसार आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद भी कुल 600 सीटों में से लगभग 160 खाली रह गई हैं। इन बची हुई सीटों पर योग्य छात्राओं को प्रवेश देने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। संस्थान प्रबंधन ने बताया कि रिक्त सीटों के आवंटन के लिए हर बृहस्पतिवार को सीधे दाखिले की प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार हैं, वे समय रहते संस्थान में पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं। दाखिले की यह साप्ताहिक प्रक्रिया फिलहाल पूरे जुलाई महीने में नियमित रूप से चलेगी। प्रबंधन का कहना है कि यदि इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं, तो अगस्त महीने में भी दाखिले की प्रक्रिया को जारी रखा जा सकता है।


पारंपरिक कोर्स में छात्राओं का रुझान कम

इस वर्ष संस्थान में छात्राओं के लिए दो नए विशेष कोर्स शुरू किए गए हैं। इनमें फैशन टेक्नोलॉजी और साइबर फॉरेंसिक एवं सूचना सुरक्षा शामिल हैं। हालांकि इन दोनों पाठ्यक्रमों को लेकर छात्राओं का रुझान काफी अलग रहा है। जहां फैशन टेक्नोलॉजी की सभी सीटें पूरी तरह भर चुकी हैं, वहीं साइबर फॉरेंसिक एवं सूचना सुरक्षा की 60 सीटों में से महज 10 सीटों पर ही अभ्यर्थियों ने रुचि दिखाई है। इसके अलावा मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल जैसे पारंपरिक कोर्स में भी इस बार सीटें खाली रह गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed