{"_id":"697123b1f8be0055b00d7525","slug":"dimple-won-the-first-place-in-the-100-meter-race-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-60967-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 100 मीटर दौड़ में डिंपल ने पहला स्थान हासिल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 100 मीटर दौड़ में डिंपल ने पहला स्थान हासिल किया
विज्ञापन
सुषमा स्वराज राजकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में हुई वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में बल्लभगढ़ स्थित सुषमा स्वराज राजकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में बुधवार को तीसरी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एथलेटिक्स के विभिन्न खेलों में जिले के खिलाड़ियों ने दम दिखाते हुए पदक जीतने का प्रयास किया। बता दें कि प्रतियोगिता में 100, 200 और 400 मीटर दौड़, भाला फेंक इसके साथ लेमन रेस और सैक रेस आदि के मुकाबले खेले गए।
इनमें 100 मीटर दौड़ में डिंपल ने पहला स्थान हासिल किया जबकि मिथलेश और पायल दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। दो सौ और चार सौ मीटर दौड़ में भी मिथलेश और पायल ने पहला व दूसरा स्थान हासिल किया जबकि काजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में भी मिथलेश ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं अंजलि और शालू दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं।
सैक रेस में कोमल ने बाजी मारी जबकि रौनक और ललिता ने दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट में एकबार फिर से डिंपल और मिथलेश ने पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं ऋतु सिंह तीसरे पायदान पर रहीं। भाला फेंक में योगिता ने बाजी मारी जबकि शालू दूसरे और अंजली तीसरे स्थान पर रहीं। लेमन रेस में दीक्षा ने पहला वहीं सोनू और आफिया ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। बैलगाड़ी दौड़ में डिंपल और मिथलेश की जोड़ी ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं ललिता और मोहिनी दूसरे एवं कोमल और माही तीसरे स्थान पर रहीं। बता दें कि प्रतियोगिता का शुभारंभ ओलंपिक पदक विजेता और पद्म श्री योगेश्वर दत्त के हाथों से किया गया।