फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dilapidated school buildings will soon be demolished.

Faridabad News: जर्जर स्कूल भवनों को जल्द किया जाएगा जमींदोज

Sat, 22 Aug 2026 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated school buildings will soon be demolished.
विभाग को 30 सितंबर तक का अल्टीमेटम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के राजकीय विद्यालयों में लंबे समय से खतरा बने जर्जर भवन अब जल्द हटाए जाएंगे। जिला शिक्षा विभाग को ऐसे भवनों को गिराने की प्रक्रिया 30 सितंबर तक पूरी करने का लक्ष्य दिया गया है। अधिकारियों ने संबंधित विभागीय कर्मचारियों को समयसीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन का फोकस अब केवल पुराने भवनों को हटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को संभावित हादसों से बचाना भी प्राथमिकता में रखा गया है। इसी के तहत जर्जर भवनों के आसपास विद्यार्थियों की कक्षाएं नहीं लगाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। स्कूल प्रबंधन को भी सतर्कता बरतने और खतरे वाले हिस्सों से बच्चों को दूर रखने की हिदायत दी गई है। बारिश और मौसम में बदलाव के दौरान पुराने भवनों की स्थिति और खराब होने की आशंका रहती है। ऐसे में समय रहते इन्हें हटाने की कार्रवाई विद्यार्थियों और स्टाफ की सुरक्षा के लिहाज से अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन

-----
जिले में चिन्हित जर्जर स्कूल भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही जर्जर भवनों के समीप कक्षाएं संचालित करने पर भी रोक लगा दी गई है।- बसंत कुमार ढिल्लों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed