{"_id":"6ab96bad1b797b6c5c0f3f5a","slug":"dilapidated-roads-slow-down-city-buses-pali-and-dhateer-routes-suspended-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81165-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जर्जर सड़कों ने रोकी सिटी बसों की रफ्तार, पाली और धतीर के रूट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जर्जर सड़कों ने रोकी सिटी बसों की रफ्तार, पाली और धतीर के रूट बंद
विज्ञापन
912 और 915 रूट पर बस सेवा प्रभावित, यात्रियों और विद्यार्थियों को परेशानी
पाली चौक और दुधोला के पास बड़े गड्ढों से बार-बार खराब हो रही थीं लो-फ्लोर बसें
हेमलता
बल्लभगढ़।
औद्योगिक नगरी की जर्जर सड़कों के कारण फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की सिटी बस सेवा प्रभावित हो रही है। खराब सड़क और जगह-जगह बने गड्ढों के चलते पाली और धतीर जाने वाले दो प्रमुख रूटों पर बसों का संचालन पूर्ण रूप से बंद कर दी गई है। इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को अब ऑटो, ई-रिक्शा और निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। बल्लभगढ़ बस डिपो से 50 सिटी बसें 10 रूटों पर चलाई जाती है। सिटी बस लो फ्लोर होने की वजह से जर्जर सड़क पर चल नहीं पाती है। गर्मी के दिनों में सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता था, क्योंकि गर्मी की वजह से सिटी बस के इंजन में लगा बैलून फट जाता था और बस रास्ते में ही खड़ी हो जाती थी। इसके अलावा अगर बस किसी गड्ढे में टकरा जाती है, तो भी इंजन में दिक्कत आ जाती थी। जिस वजह से वह आए दिन खराब होती थी। उसी के चलते दो रूटों पर सिटी बस का संचालन पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है।
पाली जाने वाले रूट पर बंद हुई बस : रूट नंबर 912 बल्लभगढ़ बस डिपो से सेक्टर-55-56 मोड़, लाल कोठी, पर्वतीय कॉलोनी, सरूरपुर, नंगला चौक, नंगला एन्क्लेव पार्ट-1, नंगला गुजरान और गाजीपुर मोड़ होते हुए पाली चौक तक जाता है। पाली चौक के आसपास सड़क की हालत खराब होने और बड़े गड्ढों के कारण लो-फ्लोर बसों के संचालन में दिक्कत आ रही थी। बार-बार बस खराब होने के कारण इस रूट पर सेवा बंद करनी पड़ी।
धतीर जाने वाले यात्रियों की भी बढ़ी परेशानी : रूट नंबर 915 बल्लभगढ़ बस डिपो से अनाज मंडी, जेसीबी चौक, झाड़सेतली, ट्रांसपोर्ट नगर, जाजरू मोड़, खंदावली मोड़, सीकरी, भरतपुर मोड़ और दुधोला विश्वविद्यालय होते हुए धतीर तक जाता है। दुधोला के आसपास सड़क में बने गड्ढों के कारण इस रूट की बसें भी आए दिन खराब हो रही थीं। इसके बाद संचालन अस्थायी तौर पर रोक दिया गया।
विज्ञापन
बस बंद होने से बढ़ा यात्रा खर्च : सिटी बसों का किराया कम होने के कारण बड़ी संख्या में यात्री इन पर निर्भर रहते हैं। बस सेवा बंद होने के बाद यात्रियों को ऑटो और ई-रिक्शा का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों का खर्च बढ़ गया है। विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधन तलाशने पड़ रहे हैं। सिटी बस इंचार्ज दीपक ने कहा कि इन दोनों रोड पर बस का संचालन पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। इन रूटों पर चलाई जाने वाली बसों को अब दूसरों रूटों पर संचालित किया जाता है।