फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Digital monitoring of pollution in industries

Faridabad News: उद्योगों में प्रदूषण की होगी डिजिटल निगरानी

Sun, 15 Feb 2026 11:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Digital monitoring of pollution in industries
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने औद्योगिक इकाइयों में लगवाईं मॉनीटरिंग मशीनें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने फरीदाबाद की औद्योगिक इकाइयों में मॉनीटरिंग मशीनें लगवा दी हैं। इन मशीनों की मदद से अब प्रदूषण की निगरानी डिजिटल तरीके से की जा सकेगी। इस पहल का उद्देश्य औद्योगिक गतिविधियों से होने वाले प्रदूषण पर कड़ी नजर रखना और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना है।

जानकारी के अनुसार जिले में चिन्हित 150 औद्योगिक इकाइयों में यह डिवाइस लगा दी गई है। इन मॉनीटरिंग मशीनों के माध्यम से प्रदूषण से संबंधित सभी जरूरी आंकड़े सीधे ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध होंगे। इससे विभाग को वास्तविक समय में प्रदूषण स्तर की जानकारी मिल सकेगी और किसी भी तरह की अनियमितता को तुरंत पकड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस डिवाइस से मिलने वाला डेटा न केवल क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बल्कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी भी देख सकेंगे। इससे केंद्र और राज्य स्तर पर समन्वय बेहतर होगा और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े फैसले तेजी से लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी औद्योगिक इकाई द्वारा इस डिवाइस से छेड़छाड़ करने की कोशिश की जाती है, तो उसका तुरंत पता चल जाएगा। साथ ही जो इकाइयां निर्धारित मानकों का उल्लंघन करती पाई जाएंगी, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसमें नोटिस जारी करने से लेकर जुर्माना और आवश्यकता पड़ने पर इकाई को बंद करने तक की कार्रवाई शामिल हो सकती है।


इस व्यवस्था के लागू होने से अब अधिकारियों को मौके पर जाकर बार-बार जांच करने की जरूरत कम होगी। वे कार्यालय में बैठे-बैठे ही औद्योगिक इकाइयों की गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से जिले में प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed