फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Difficulty due to lack of records in the industrial sector

Faridabad News: औद्योगिक क्षेत्र में पार्किंग की कमी से बढ़ी परेशानी

Thu, 23 Apr 2026 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Difficulty due to lack of records in the industrial sector
सड़काें के किनारे वाहन खड़े करने से लगा रहता है जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर- 3 स्थित औद्योगिक क्षेत्र में पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण उद्यमियों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में रोजाना बड़ी संख्या में मालवाहक और निजी वाहन आते हैं, लेकिन उनके लिए पर्याप्त पार्किंग स्थान उपलब्ध नहीं है। मजबूरी में वाहन चालकों को सड़क किनारे ही गाड़ियां खड़ी करनी पड़ती हैं।

सड़क किनारे वाहनों की लंबी कतार से यातायात बाधित हो जाता है और दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। खासकर सुबह और शाम के समय हालात और भी खराब हो जाते हैं। इससे न केवल उद्यमियों का काम प्रभावित होता है, बल्कि कर्मचारियों और आम राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


उद्यमियों का कहना है कि कई बार जाम के कारण समय पर माल की सप्लाई नहीं हो पाती, जिससे आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द पार्किंग की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंंने कहा कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। प्रशासन को औद्योगिक क्षेत्र में व्यवस्थित पार्किंग स्थल विकसित करना चाहिए, ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके और आवागमन सुचारु रूप से चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


-बातचीत-
इलाके में जाम के कारण दिक्कत हो रही है। कई बार घंटों जाम लगा रहता है। इससे सामान को लाने और ले जाने में काफी परेशानी होती है।- वेद शर्मा
सेक्टर तीन एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है, यहां पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए। हम कारोबारियों को अप्रत्यक्ष रूप से काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।-अमरजीत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed