Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Difficulties arise due to incorrect electricity meter details being recorded in the PPP (Parivar Pehchan Patra)

Faridabad News: पीपीपी में गलत बिजली मीटर दर्ज होने के कारण बढ़ी परेशानी

Fri, 13 Nov 2026 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Difficulties arise due to incorrect electricity meter details being recorded in the PPP (Parivar Pehchan Patra)
दो महीने से समाधान शिविर के लगा रहे चक्कर, सुविधाओं का लाभ लेने में आ रही परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में आय संबंधी त्रुटियों और परिवार में नए सदस्य का नाम जुड़वाने की शिकायतें समाधान शिविर में प्रमुखता से सामने आईं। इसके अलावा राशन कार्ड, अवैध अतिक्रमण, बिजली और पुलिस से संबंधित समस्याएं लेकर भी लोग पहुंचे।
बृहस्पतिवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में उपायुक्त आयुष सिन्हा ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की गंभीरता से जांच कर पात्र मामलों का निर्धारित समय में समाधान करने के निर्देश दिए। शिविर में एसडीएम डॉ. हनी बंसल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। शिविर में पहुंचे चावला कॉलोनी निवासी सतपाल ने बताया कि उनके परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में गलत बिजली मीटर दर्ज होने के कारण उनकी परेशानी बढ़ गई है। पीपीपी में उनके नाम पर चार बिजली मीटर दर्ज हैं, जबकि सतपाल का कहना है कि ये मीटर उनके परिवार के नहीं हैं। गलत रिकॉर्ड के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति वास्तविकता से अधिक दर्शाई जा रही है। इसका असर बीपीएल पात्रता पर पड़ा है और पिछले छह महीने से परिवार को बीपीएल कार्ड का लाभ नहीं मिल रहा है। बीपीएल कार्ड का लाभ बंद होने से उन्हें पात्रता के आधार पर मिलने वाली सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। गलत जानकारी ठीक नहीं होने के कारण परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी परेशानी आ रही है। पीपीपी में सुधार कराने के लिए वह पिछले दो महीने से समाधान शिविर के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


परिवार पहचान पत्र में आय अधिक दर्ज होने से राशन बंद
जनता कॉलोनी निवासी, सरोज ने बताया कि उनके पीपीपी में वास्तविक आय से अधिक आमदनी दर्ज होने के कारण इनका राशन कार्ड कट गया है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और उनके पति दिहाड़ी-मजदूरी कर बड़ी मुश्किल से घर का गुजारा चलते हैं। राशन कार्ड कटने से अब परिवार के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। वह इस समस्या को लेकर पहले दो बार समाधान शिविर में शिकायत दे चुकी है, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन की फर्द के लिए सात साल से भटक रहा ग्रामीण
गांव मंझावली निवासी महेंद्र ने बताया कि जमीन की फर्द न मिलने की शिकायत समाधान शिविर में उपायुक्त के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि गांव में उनकी 16.5 बीघा पट्टे की जमीन है, जिसका खाता नंबर 192 है। आरोप है कि सरपंच और पटवारी फर्द जारी नहीं कर रहे हैं। इस कारण उन्हें जमीन से जुड़े काम कराने में परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने से वह समाधान शिविर के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed