फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Difficult to get people out of the roads of Sector-3

सेक्टर-3 की सड़कों से लोगों का निकलना मुश्किल

Sat, 24 Jul 2021 07:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Difficult to get people out of the roads of Sector-3
बल्लभगढ़। सेक्टर तीन में नगर निगम द्वारा सीवर लाइन डालने का काम किया जा रहा है। इसके लिए इलाके में खोदाई कर दी गई हैं। दो दिन हुई बारिश से इलाके की सड़कें कीचड़ से भरी पड़ी हुई है। जिससे राहगीर समेत वाहन चालकों का निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं, आरडब्ल्यूए का कहना हैं कि कई बार निगम से इसकी शिकायत कर चुके हैं। लेकिन, समस्या अधिकारियों को नजर नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन

सेक्टर तीन का इलाका कई मुख्य मार्ग को जोड़ने का काम करता है। इस रास्ते से जिले से आने लोग संत सूरदास मेट्रो स्टेशन के रास्ते पुल के सहारे सीधे तिगांव रोड पर पहुंच जाते हैं और सड़क पर वाहनों की सर्वाधिक आवाजाही लगी रहती है लेकिन कुछ दिनों से इलाके में सीवर लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। इस कारण चारों तरफ से इलाके की सारी सड़कें खोद डाली गई है। जिससे सड़कें चौबीस घंटे कीचड़ रहता हैं। वहीं, सड़कों पर कीचड़ होने पर कई बार वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो चुके हैं। इसके अलावा कई वाहन गड्ढों में फंस चुके हैं। वहीं, सेक्टर के लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा हैं। लोगों का इलाके से निकलना भी दुर्भर हो गया हैं।
विज्ञापन

वर्जन-
लोगों की परेशानी को देखकर निगम से सीवर लाइन डालने के बाद सड़कों की मरम्मत की गुहार लगाई थी। लेकिन सड़कों की बुरी हालत बनीं हुई है। अब इलाके से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। - धर्मपहल चहल, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सेक्टर-3
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों से टैंपों कीचड़ में फंस गया था। वाहनों का निकलना तो निकलना बंद हो गया है। इसलिए मजबूरन कई रास्ते बदलकर आवाजाही कर रहे है। - सुंदर सिंह, सेक्रेटरी, आरडब्ल्यूए सेक्टर-3
घरों के सामने गंदगी जमा रहती है। ऐसे में रिश्तेदार भी घरों से आने से अब परहेज करते है। लेकिन मुसीबत सुनने वाला कोई नहीं है। - दिनेश शर्मा, आरडब्ल्यूए एडवाइजर

बारिश के कारण काम रुक गया था लेकिन सेक्टर में लोगों की आवाजाही के इंतजाम कराए जा रहे है। जिससे लोगों की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। - रामजीलाल, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed