{"_id":"60e301098ebc3e932312f44b","slug":"difficult-to-get-off-the-roads-of-tigaon-faridabad-news-noi5916242195","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिगांव की सड़कों से निकलना भी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिगांव की सड़कों से निकलना भी मुश्किल
विज्ञापन
बल्लभगढ़। तिगांव की सड़के बदहाल पड़ी हुई हैं। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। ऐसे में वाहनों चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालात यह है कि पैदल चलने वालों को भी रास्तों से गुजरने में मुश्किल होती है। लोगों ने कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से भी की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जाती है।
बल्लभगढ़ से महज 7 किलोमीटर दूर तिगांव गांव स्थित है। ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझना पड़ता है। गांव में प्रवेश करते ही बदहाली देखने को मिलती है। ऐसे में वाहन चालक टूटी सड़कों के सहारे अपना सफर तय कर रहे हैं। हालात इतने बदतर हो गए हैं कि गांव की अधिकांश जगहों पर सड़के गड्ढों में तब्दील हो चुके है, जबकि कई बार रात के समय वाहन चालक अंनियंत्रित होकर चोटिल हो चुके है। वहीं, ग्रामीणों का कहना हैं कि वह गांव के सरपंच और पंचायत के अधिकारियों से सड़क बनाने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन स्थिति यह है कि गांव में खड़जा तक नहीं लगाया गया है। नालियों भी टूटी पड़ी हैं।
वर्जन
गांव में सड़क बनाने का कार्य प्रस्तावित हो चुके है। जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा। हालांकि पहले गांव के मुख्य मार्ग की सड़क भी बना दी गई थी, जो कि ग्रामीणों ने अपने काम के चलते जगह-जगह से उखाड़ दी है। - प्रदीप कुमार, बीडीपीओ बल्लभगढ़