फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Diarrhea victim woman dies in auto

डायरिया पीड़ित महिला की ऑटो में मौत

Fri, 22 Oct 2021 10:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea victim woman dies in auto
फरीदाबाद। डेंगू और वायरल बुखार के साथ अब डायरिया जानलेवा साबित हो रहा है। शुक्रवार को डायरिया पीड़ित एक महिला की मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि डायरिया को लेकर गंभीरता बरतें और तुरंत चिकित्सक की सलाह हैं। समय रहते उल्टी-दस्त के मरीजों को उपचार नहीं मिला तो जान से हाथ धोना पड़ सकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बीके अस्पताल की इमरजेंसी में नंगला पार्ट एक निवासी विजय पत्नी आशा को लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आशा को सुबह से ही उल्टी-दस्त की समस्या हो रही थी। दोपहर 12 बजे तक उन्होंने 6 बार उल्टी की। हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो ऑटो से पत्नी को उपचार के लिए बीके अस्तपाल की इमरेंजसी में लेकर आ रहे थे। रास्ते में ऑटो में ही पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन

इमरजेंसी में तैनात डॉ. प्रदीप ने बताया कि गंभीर उल्टी दस्त की वजह से महिला के शरीर में पानी का स्तर कम हो गया था। इसकी वजह उसकी रास्ते में ही अटैक पड़ने से मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि उल्टी-दस्त अगर किसी मरीज को ज्यादा हो तो समय रहते डॉक्टर को दिखाएं। उल्टी-दस्त से शरीर के अंदर पानी की कमी हो जाती है और दिल का दौरा पड़ने की आशंका हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed