फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Diarrhea patients increase in BK Hospital

Faridabad News: बीके अस्पताल में बढ़े डायरिया के मरीज

Sun, 17 May 2026 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea patients increase in BK Hospital
बढ़ती गर्मी लोगों की सेहत पर असर डाल रही
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बढ़ती गर्मी अब लोगों की सेहत पर असर डाल रही है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो शुक्रवार की तुलना में एक डिग्री अधिक रहा। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में डायरिया और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।


बीके अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब 20 मरीज डायरिया और पानी की कमी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। कुछ दिन पहले मौसम सुहावना होने के कारण यह संख्या घटकर दो से तीन मरीज प्रतिदिन तक रह गई थी, लेकिन तापमान बढ़ते ही मरीजों की संख्या में फिर तेजी आने लगी है। डॉक्टरों के अनुसार बच्चों और बुजुर्गों पर गर्मी का असर सबसे अधिक पड़ रहा है।
विज्ञापन




बीके अस्पताल के सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश गुप्ता ने बताया कि खुले में बिक रहे कटे फल, बर्फ वाले जूस और रेहड़ियों पर मिलने वाले मसालेदार भोजन डायरिया फैलने की बड़ी वजह बन रहे हैं। गर्मी में खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि तेज धूप और अत्यधिक पसीना निकलने के कारण शरीर में पानी और ग्लूकोज की कमी हो रही है, जिससे लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं। कई बार कटे फल लंबे समय तक खुले में रखे रहते हैं, जिन पर धूल और मक्खियां बैठने से बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं और पेट संबंधी बीमारियां बढ़ जाती हैं। डॉक्टरों ने लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने, ताजा और स्वच्छ भोजन करने तथा खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed