फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dharna held against attack on JE

Faridabad News: जेई पर हमले के विरोध में दिया धरना

Thu, 03 Jul 2025 11:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Dharna held against attack on JE
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। गांव फतेहपुर बिल्लौच में 23 जून 2025 को जेई राजकुमार व बिजली की चोरी पकड़ने गई टीम पर हुए हमले के विरोध में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने छायंसा सब-डिवीजन कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया है।
विरोध कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि बिजली चोरी पकड़ने गई सरकारी टीम पर न केवल शारीरिक हमला हुआ, बल्कि मोबाइल और आईडी कार्ड छीन लिए गए थे। इसके साथ ही टीम को दुकान में बंद करके जबरन झूठे दस्तावेजों पर साइन भी कराए और वीडियो बनाकर फंसाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि इस मामले में थाना सदर बल्लभगढ़ में मामूली धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, एसडीओ नीरज त्यागी ने एसएचओ को फोन कर गिरफ्तारी की मांग की है, पर अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed