{"_id":"68e2bd4a0e0b7b8bdb0162d4","slug":"dharm-kanta-employee-dies-under-suspicious-circumstances-faridabad-news-c-24-1-gr11004-118323-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में धर्म कांटा कर्मचारी की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में धर्म कांटा कर्मचारी की हुई मौत
विज्ञापन
मृतक के भाई ने लगाया हत्या का आरोप, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। नेशनल हाईवे स्थित गांव सराय में बने धर्म कांटे के कर्मचारी का शव क्षत-विक्षत हालत में खेतों में पड़ा हुआ मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भिजवा दिया।
मृतक के भाई ने धर्म कांटे के मालिक पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धर्म कांटे के मालिक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुंडकटी थाना प्रभारी तेजपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि गांव सराय में बने धर्म कांटे के पास खेतों में एक युवक का गली-सड़ी अवस्था में शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पहचान के लिए जिला अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक युवक की पहचान श्री बालाजी धर्म कांटे पर कार्यरत महेश शर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। थाना प्रभारी तेजपाल सिंह ने बताया कि राजस्थान के जयपुर के गांव शिव सिंह पुरा निवासी राजकुमार शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार की शाम उसे सूचना मिली कि महेश शर्मा की मौत हो चुकी है।
फोटो केप्सन-होडल में कांटे कर्मचारी की हत्या के मामले में मृतक का पीपी की फोटो