फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   dgfd

Faridabad News: साईं ऑटो के बाहर हालात रहे सामान्य, पुलिस रही तैनात

Tue, 14 Apr 2026 04:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
dgfd
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल।
पृथला गांव स्थित साईं ऑटो कंपनी के बाहर मंगलवार को स्थिति पूरी तरह सामान्य रही और कहीं भी प्रदर्शन देखने को नहीं मिला। एहतियात के तौर पर कंपनी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी संभावित स्थिति को समय रहते नियंत्रित किया जा सके और यातायात सुचारू बना रहे।




सोमवार को पृथला गांव में नेशनल हाईवे-19 पर कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी और अन्य मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया था। सुबह शुरू हुआ यह प्रदर्शन कुछ ही देर में उग्र हो गया और कर्मचारियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब चार घंटे तक चले इस जाम के कारण फरीदाबाद से पलवल की ओर जाने वाले मार्ग पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया था। जाम के चलते हजारों वाहन बीच रास्ते में फंस गए थे, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दफ्तर जाने वाले कर्मचारी, छात्र और अन्य राहगीर घंटों तक जाम में फंसे रहे। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और कर्मचारियों को समझाकर करीब चार घंटे बाद जाम खुलवाया गया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article