{"_id":"69550d61a01351af440cf296","slug":"dfgd-faridabad-news-c-24-1-pal1006-120499-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अकेली पाकर महिला को बनाया निशाना, छेड़छाड़ के साथ की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अकेली पाकर महिला को बनाया निशाना, छेड़छाड़ के साथ की मारपीट
विज्ञापन
- थाना क्षेत्र में मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, कई लोग नामजद
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला के साथ छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि गांव का ही एक युवक लंबे समय से उस पर गलत नीयत रखता था। 18 दिसंबर की शाम करीब पांच बजे, जब वह घर पर अकेली थी, तभी आरोपी बुरी नीयत से उसके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने जब इसका विरोध किया और शोर मचाया तो हालात और बिगड़ गए। शिकायत के अनुसार, शोर सुनकर आरोपियों के परिजन और रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने महिला को ही डराना-धमकाना शुरू कर दिया और उसके साथ मारपीट की। महिला ने शिकायत में आसु सहित कैफ, बिल्ला, हनसीरा, असगर, कल्लू, रफीक, साहिब और फकरू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।