फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   dfg

Faridabad News: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, भीड़ ने आरोपी को पकड़ा

Fri, 12 Dec 2025 04:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 04:51 PM IST
विज्ञापन
dfg
पलवल। शहर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां दसवीं कक्षा की 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और कपड़े फाड़ने का प्रयास किया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी पास का ही रहने वाला युवक है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम को पीड़िता बुक डिपो से स्कूल का सामान लेकर वापस लौट रही थी। तभी आरोपी ने उसे जबरन एक सुनसान गली में खींच लिया। उसने छात्रा के साथ अश्लील हरकतें की और कपड़े उतारने का प्रयास किया। पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने साहस दिखाया और तुरंत पहुंचकर छात्रा को बचाया। उसने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ ने आरोपी को पुलिस के आने तक रोके रखा और बाद में उसे थाने सौंप दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed