फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Devuthani Ekadashi: 700 couples will tie the knot in one day

देवउठनी एकादशी: एक दिन में 700 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

Wed, 22 Nov 2023 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Devuthani Ekadashi: 700 couples will tie the knot in one day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। चार माह के इंतजार के बाद देवउठनी एकादशी से विवाह शादियों का दौर बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। वैवाहिक सीजन का दौर आगामी 15 दिसंबर तक चलेगा। अबूझ मुहूर्त वाले इस दिन शहर में करीब 700 जोड़े प्रीत बंधन में बंध जाएंगे। इस दिन के लिए शहर के सभी मैरिज गार्डन, हॉल, धर्मशाला, होटल की बुकिंग फुल है।
आज शाम को एनएच-19 समेत शहर के कई रास्तों पर शादियों के चलते भयंकर जाम से जूझना पड़ सकता है। इसके बाद जनवरी से विवाह मुहूर्त शुरू होंगे। चतुर्मास के दौरान विश्राम कर रहे देवता आज जाग जाएंगे। देवउठनी एकादशी के दिन मांगलिक कार्य प्रारंभ होते हैं। इसे शादियों का सबसे बड़ा अबूझ मुहूर्त भी माना जाता है। 23 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच पड़ने वाले इन साये में करीब एक हजार करोड़ रुपये का व्यापार होने की संभावना है।
विज्ञापन

---
बाजारों में दिख रही शादियों की रौनक

दीपावली के दौरान बिक्री कर चुके व्यापारी अब शादियों को सीजन को लेकर उत्साहित हैं। पिछले एक माह से ही शादियों के लिए सामान की खरीदारी से बाजारों में रौनक है। बाजारों में कपड़े, ज्वैलरी, फर्नीचर मार्केट में चहल-पहल बढ़ गई है। बुधवार से इसमें अधिक तेजी आई है। महिलाएं लहंगे, साड़ियां, जेवरात की खरीदारी कर रही हैं। वहीं, दूल्हा-दुल्हन के रिश्तेदार कार, इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुओं आदि गिफ्ट की खरीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
50 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक में मेकअप का पैकेज
शहर के ब्यूटी सैलून, मेहंदी वाले भी एडवांस बुकिंग के चलते पूरा दिन व्यस्त रहे। बृहस्पतिवार को इनकी पहली से बुकिंग है। प्री ब्राइडल मैकअप के लिए सैलून संचालकों ने हर एक ब्राइडल को समय के मुताबिक अलग-अलग वक्त दे रखा है। एनआईटी-नंबर एक में आर्टिस्ट रितु कपूर ने बताया कि शादियों के लिए मेकअप पैकेज का पचास हजार रुपये लेती हैं। इसमें वह दुल्हन को तीन से चार सिटिंग देती हैं। उन्होंने कई एडवांस बुकिंग ले रखी हैं।

---
फूलों की कीमतें डेढ़ गुनी, लिली फ्लावर की स्टिक हुई 375 रुपये
शादियों की शुरूआत के साथ ही मार्केट में फूलों की कीमतें दोगुनी बढ़ गई हैं। आम दिनों में 30 रुपये में बिकने वाला गुलाब 40 रुपये और लिली फ्लावर की एक स्टीक की कीमत 250 रुपये से बढ़कर 375 रुपये हो गई है। जोकि लोगों के बजट को खासा प्रभावित करने वाली हैं। सेक्टर-15 स्थित डीपी सैनी फ्लोरिस्ट खेमचंद ने बताया कि पहले जिस कार की डेकोरेशन मात्र 2500 रुपये में हो जाती थी। वह बढ़कर 3500 रुपये हो गई है। विदेशी फूलों की कीमतों में भी काफी वृद्धि हुई है। हालांकि शादियों के लिए लोगों ने पहले से ही बुकिंग करवा रखी है। फूलों के दाम बढ़ने से ग्राहकों को कोई खास फर्क नहीं पड़ रहा। रेट केवल डिजाइन पर निर्भर करते हैं।
---

पंडित से लेकर हलवाई तक की चांदी

शादियों के चलते हलवाई पंडितों की मांग भी बढ़ गई है। इसके अलावा धर्मशाला, मैरिज हॉल, मैरिज गार्डन, फार्म हाउस वाहनों के लिए भी एडवांस बुकिंग हो चुकी है। दुकानदारों ने कहा कि दिवाली के बाद शादियों का सीजन शुरू से अच्छी बिक्री होने की संभावना है। आचार्य सर्वेश पांडे का कहना है कि 23,24,25,28 नवंबर को शादियों का सावा है। इन तारीखों में से 25 से 28 नवंबर को सबसे बड़ा सावा है। इन तिथियों पर अधिक शादियां होने की संभावना है।
---
ऐसे करें पूजन, ताकि प्रसन्न हों देव

कार्तिकमास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देव प्रबोधिनी एकादशी कहते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन पूजा-पाठ, व्रत-उपवास किया जाता है। इस तिथि को रात्रि जागरण भी किया जाता है। देव प्रबोधिनी एकादशी पर भगवान विष्णु को धूप, दीप, नैवेद्य, फूल, गंध, चंदन, फल और अर्घ्य आदि अर्पित करें। भगवान की पूजा करके घंटा, शंख, मृदंग आदि वाद्य यंत्रों के साथ उन्हें भजनों के जरिए जगाएं। उन्हें सिंघाड़े, गन्ने अन्य खाद्य पदार्थों से भोग लगाएं।




---
आज शादी का सबसे बड़ा सावा

पंडित जयवीर तिवारी के अनुसार देवउठनी एकादशी के साथ ही एक बार फिर से शुभ कार्यों की शुरूआत होगी। 23 नवंबर को देवउठनी एकादशी में मां तुलसी भगवान शालिग्राम का विवाह है। आज शादी का सबसे बड़ा अबूझ सावा है। इससे इस दिन शादी का सबसे बड़ा मुहूर्त है। इस दिन को लेकर शहर के लगभग सभी मैरिज हॉल, धर्मशाला मैरिज गार्डन की बुकिंग फुल है। इस दिन लगभग ढाई हजार जोड़ों के शादी का अनुमान है। बृहस्पतिवार के अलावा नवंबर में 24, 25 और 28 व 29 नवंबर को भी शादी का शुभ मुहूर्त है।

----
दिसंबर 2023 के विवाह मुहूर्त
5 दिसंबर, मंगलवार

6 दिसंबर, बुधवार

7 दिसंबर, बृहस्पतिवार

8 दिसंबर, शुक्रवार

9 दिसंबर, शनिवार

11 दिसंबर, सोमवार

15 दिसंबर, शुक्रवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed