{"_id":"6a7385aed184ed39eb049e84","slug":"devotees-performed-the-worship-of-the-kalash-amidst-the-chanting-of-vedic-mantras-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76748-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश का किया पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश का किया पूजन
विज्ञापन
फरीदाबाद। समरसता संकल्प अभियान के तहत बुधवार को ओल्ड फरीदाबाद स्थित संत रविदास मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां संत गुरु रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से लाई गई पावन मिट्टी से भरे कलश का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश का पूजन किया। सभी ने कलश को मस्तक से लगाकर संत रविदास को नमन किया।
यह कार्यक्रम संत रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कलश वंदन यात्रा के जरिये सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि संत रविदास ने समानता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पावन कलश समाज को एकता और सद्भाव की प्रेरणा देता है। जिला संयोजक गौरव चौहान ने कहा कि कलश वंदन यात्रा फरवरी तक जिले में चलेगी। इसके माध्यम से संत रविदास के विचार जन-जन तक पहुंचाए जाएंगे। उन्होंने सभी से उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की। संवाद