{"_id":"6aa996b41acf44c36c0474d8","slug":"devotees-immersed-in-devotional-fervor-after-the-ganpati-procession-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80131-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गणपति की शोभायात्रा के बाद भक्ति रश में डूबे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गणपति की शोभायात्रा के बाद भक्ति रश में डूबे श्रद्धालु
विज्ञापन
चारों ओर दिखा आस्था और संस्कृति का संगम
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गणेश उत्सव के अवसर पर मंगलवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गणपति की शोभायात्रा निकालने के बाद सोमवार की देर शाम को भजन संध्या में श्रद्धालु भक्ति में डूबते हुए नजर आए।
सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क लॉन एंड बैंक्वेट में उद्योग मंत्री विपुल गोयल एवं पल्लवी गोयल की ओर से आयोजित तीन दिवसीय गणेश महोत्सव की भजन संध्या में माधवास रॉक बैंड, चित्र-विचित्र जी महाराज, प्रखर एवं साज मल्होत्रा, अथर्व बैंड और हंसराज रघुवंशी की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। शिव बारात भी आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने भी गणेश महोत्सव में पहुंचकर दर्शन किए।
वहीं दूसरी ओर गांधी कॉलोनी के गणेश पार्क में महाराष्ट्र मित्र मंडल की ओर से भजन संध्या आयोजित की गई। गायक प्रीतम पोदार ने ‘जय गणेश जय गणेश देवा’, ‘देवा श्री गणेशा’ और मराठी भजन ‘आमच्या पप्पांनी गणपती आणला’ सहित कई भजनों की प्रस्तुति दी। मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पांचाल सहित पदाधिकारियों ने कलाकारों को फेंटा और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
सिद्धपीठ श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में भी गणपति प्रतिमा स्थापित कर महोत्सव शुरू किया गया। प्रधान जगदीश भाटिया ने बताया कि प्रतिदिन पूजा, आरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद का वितरण होगा।
महिलाओं से बातचीत
गणेश उत्सव हमारी संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम है। ऐसे आयोजनों में परिवारों की भागीदारी समाज को जोड़ती है। - शांति पांचाल
भजन संध्या में महिलाओं और बच्चों की बड़ी भागीदारी देखकर अच्छा लगा। इससे बच्चों को धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को करीब से जानने का अवसर मिलता है। - मीनाक्षी पांचाल
प्रीतम पोदार के भजनों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय कर दिया। सामूहिक रूप से भजन गाने और आरती करने से अलग ही सकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है। - किरण पांचाल
गणेश महोत्सव अब केवल पूजा तक सीमित नहीं रहा। इसमें संगीत, संस्कृति और सामाजिक सहभागिता भी जुड़ गई है। ऐसे कार्यक्रम शहर में आपसी भाईचारा मजबूत करते हैं।- रूपाली