{"_id":"69dd3ec714249f429a0f6a24","slug":"devotees-bound-for-amarnath-are-breaking-into-a-sweat-while-trying-to-obtain-medical-certificates-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67409-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अमरनाथ जाने वाले भक्तों को मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने में छूट रहे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अमरनाथ जाने वाले भक्तों को मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने में छूट रहे पसीने
विज्ञापन
मंगलवार को आंबेडकर जयंती की छुट्टी होने की वजह से सोमवार को रही भीड़
हेमलता
बल्लभगढ़। अमरनाथ तीर्थयात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को बीके अस्पताल में मेडिकल बनवाने में पसीने छूट रहे हैं। हर रोज करीब 200 से अधिक श्रद्धालु स्वास्थ्य जांच प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आ रहे हैं।
उन श्रद्धालुओं को 22 नंबर कमरे से फार्म लेने से लेकर खून की जांच कराने तक लंबी लाइनों को सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन की ओर से जगह-जगह सूचना के तौर पर नोटिस तो लगा दिया है लेकिन इसके बावजूद भी घंटों लाइन में लगने के बाद भी नंबर नहीं आ रहा है। इस दौरान कई बार श्रद्धालुओं के बीच लाइन में लगने को लेकर कहासुनी भी हो गई। सोमवार को बीके अस्पताल में मेडिकल कराने के लिए आने वाले अमरनाथ यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पहले श्रद्धालुओं को कमरा नंबर 22 में लंबी लाइन में लगकर फॉर्म लेना पड़ता है। इसके बाद मेडिकल प्रक्रिया के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। अस्पताल में जगह-जगह अमरनाथ यात्रियों के मेडिकल के संबंध में नोटिस बोर्ड लगाया हुआ है लेकिन उसके बावजूद उनको जांच करवाने में परेशानी हो रही है।
बल्लभगढ़ के रहने वाले राकेश ने बताया कि वह सुबह 8 बजे कमरा नंबर 22 के बाहर लाइन में लगने के लिए आए थे। उनके आगे करीब 10 से अधिक लोग पहले से खड़े हुए थे उसके बावजूद उनका नंबर आने में करीब एक घंटे से अधिक का समय लगा। वहीं एनआईटी निवासी रोशन लाल ने बताया कि उनकी जांच तो हो गई लेकिन कमरा नंबर 6,7,8 में डॉक्टर से जांच करवाने के लिए उनको काफी समय लगा। आरएमओ डॉ चारू का कहना है कि उनकी ओर से लोगों की सुविधा के लिए जगह-जगह नोटिस बोर्ड को लगाया हुआ है। अगर उसके बावजूद लोगों को परेशानी हो रही है, तो उनकी ओर से कर्मचारियों को जल्द जांच करने के आदेश दिए जाएंगे। सोमवार को करीब 200 से अधिक लोगों ने प्रमाण पत्र बनवाया है।