फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Development worth Rs 6.86 crore started in five villages of Prithla assembly constituency

Faridabad News: पृथला विधानसभा क्षेत्र के पांच गांवों में 6.86 करोड़ के विकास शुरू

Mon, 09 Jun 2025 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Development worth Rs 6.86 crore started in five villages of Prithla assembly constituency
मंत्री राजेश नागर व विपुल गोयल रहे मौजूद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। पृथला विधानसभा क्षेत्र के चंदावली, नवादा सहित पांच गांवों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 6.86 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास हुआ। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल एवं राज्य मंत्री राजेश नागर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हमारी सरकार कर रही है। वैसे भी भाजपा की सरकारें समग्र विकास कराने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सहयोग से हम क्षेत्र का विकास कर रहे हैं। इसी प्रकार समस्त हरियाणा का समग्र विकास किया जा रहा है। इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि हमारी ट्रिपल इंजन की सरकार जोरदार विकास करवा रही है। आज जनता की तकलीफों को दूर करने के लिए हम जनता के दरवाजे भी जा रहे हैं और खुले दरबारों का भी आयोजन कर रहे हैं। इसके साथ साथ समस्त विकास कार्यों में प्रशासनिक सहयोग से पूरी नजर रखी जा रही है जिससे कि लोगों को समय पर विकास का लाभ मिल सके। इस अवसर पर फरीदाबाद की मेयर प्रवीण जोशी, वार्ड 44 के पार्षद प्रदीप टोंगर सहित पांचों गांव के सरपंच एवं सरदारी प्रमुख रूप से उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed