फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Development work will be done in three new colonies with an amount of Rs. 4.5 crore.

Faridabad News: तीन नई कॉलोनियों में साढ़े चार करोड़ से होंगे विकास कार्य

Sun, 16 Nov 2025 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in three new colonies with an amount of Rs. 4.5 crore.
आंतरिक सड़कों का किया जाएगा निर्माण, ड्रेनेज सिस्टम भी बिछाया जाएगा
विज्ञापन




मोहित शुक्ला
फरीदाबाद। निगम क्षेत्र में शामिल हुए इलाकों में तेजी से विकास कार्य शुरू हो रहे हैं। निगम क्षेत्र में शामिल 24 गांवों में 400 करोड़ की लागत से विकास कार्य होने हैं व नई कॉलोनियों में भी कई करोड़ की लागत से विकास होगा। इसी कड़ी में निगम की तरफ से गली व सड़क निर्माण के साथ ड्रेन के निर्माण को हरी झंडी दी गई है। करीब साढ़े चार करोड़ की लागत से यह कार्य होगा। इस परियोजना से लीलावती कॉलोनी मुजेरी, नीमका और नवादा रकवा के हजारों निवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जहां अब तक पक्की सड़कों और जल निकासी की कमी लोगों की सबसे बड़ी समस्या रही है।


जानकारी के अनुसार इन कॉलोनियों में 80 मिलीमीटर मोटे इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक से आंतरिक सड़कों का निर्माण होगा। साथ ही टाइप-1 ड्रेनेज सिस्टम बिछाया जाएगा जिससे मानसून के समय होने वाला जल-जमाव काफी हद तक समाप्त हो जाएगा। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि एजेंसी को काम पूरा करने के लिए चार महीने का समय दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि बुनियादी ढांचा तेज गति से तैयार हो और लोगों को जल्द सुविधाएं मिलें।
विज्ञापन







स्थानीय विकास को मिलेगी नई गति
पॉश इलाके में तेजी से हो रहे विकास के साथ सरकार की तरफ से अब कॉलोनियों में भी तेजी से काम करवाए जा रहे हैं। वहीं गांवों को भी किसी सुविधा में पीछे नहीं रखा जा रहा है। जानकारों के अनुसार इन क्षेत्रों में सड़क और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त होने से रहन सहन का स्तर बेहतर होगा और संपत्तियों का मूल्य भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





इसके बाद आएंगे दूसरे बड़े प्रोजेक्ट


निगम अधिकारियों का कहना है कि इस परियोजना से इलाके की मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान होगा। आने वाले दिनों में इन इलाके में दूसरे भी कई बड़े प्रोजेक्ट लाने की तैयारी चल रही है। इससे यहां पर रहने वाले लोगों को काफी अच्छी सुविधा मिल पाएंगी व कॉलोनी में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर में भी काफी सुधार आएगा।




निगम की तरफ से ग्रामीण इलाकों में भी तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। लोगों को जल्द ही इनका लाभ मिलना भी शुरू हो जाएगा। - अजय, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed