फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Development work will be done in NIT assembly constituency with Rs 1.33 crore

Faridabad News: एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में 1.33 करोड़ रुपये से किए जाएंगे विकास कार्य

Sun, 22 Jun 2025 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in NIT assembly constituency with Rs 1.33 crore
डबुआ सब्जी मंडी में प्लेटफार्म किया जाएगा ऊंचा व गांव पाली में नाले का होगा निर्माण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 1.33 करोड़ रुपये की लागत से डबुआ सब्जी मंडी में प्लेटफार्म को ऊंचा करना एवं शेड का निर्माण किया जाएगा। वहीं, पाली गांव में बनने वाले नाले का निर्माण कार्य स्थानीय बुजुर्गों ने नारियल तोड़कर शुरू कराया। इस मौके पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर व एनआईटी के विधायक सतीश फागना मौजूद रहे।

उन्होंने बताया कि डबुआ मंडी के आधारभूत ढांचे को सुधारने के लिए विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। मंडी के प्लेटफार्म को ऊंचा करना एवं शेड का निर्माण किया जाएगा। इस पर लगभग 83.78 लाख रुपये की लागत तथा पाली गांव में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आरसीसी नाले के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ कराया। यहां के व्यापारी लंबे समय से प्लेटफार्म की ऊंचाई बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इससे फल, सब्जी एवं अन्य सामग्री की लोडिंग-अनलोडिंग के दौरान उन्हें विशेष परेशानी होती थी।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि पाली गांव में बनने वाले आरसीसी नाले का कार्य तय समय-सीमा में पूर्ण किया जाएगा, जिससे गांव की जलनिकासी की लंबे समय से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान होगा। इस मौके पर कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed