फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Development work stalled due to strike of contractors

ठेकेदारों की हड़ताल से विकास कार्य ठप

Wed, 16 Dec 2020 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Development work stalled due to strike of contractors
ठेकेदारों की हड़ताल से विकास कार्य ठप
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में ठेकेदारों और निगम अधिकारियों के बीच भुगतान को लेकर 22 दिन से रार छिड़ी हुई है। ठेकेदारों ने बकाया 150 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं होने से विकास कार्यों को ठप कर दिया है। उधर, निगमायुक्त डॉ. यश गर्ग का कहना है कि ठेकेदारों के बकाया भुगतान के लिए कार्रवाई की जा रही है।

ठेकेदार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिर्राज सिंह का कहना है कि हड़ताल को 22 दिन हो गए हैं, लेकिन निगम की ओर से दो बार ही बातचीत का प्रस्ताव आया था। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों ने बैंक से लोन लेकर निगम का काम पूरा किया है। बैंक को लोन की किस्त वक्त पर नहीं मिलने पर ठेकेदारों पर ब्याज शुल्क बढ़ता जा रहा है। ऐसे में निगम अगर बकाया रकम भुगतान नहीं करता है तो अपना घर बेचकर लोन की रकम चुकाना पड़ेगा। वहीं हड़ताल से ज्यादातर वार्ड में चल रहा विकास कार्य ठप है। कार्य बंद होने से वार्ड के पार्षद भी चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed