फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Development work stalled due to non-formation of deputy mayor and committees: Baljeet Kaushik

डिप्टी मेयर और कमेटियां न बनने से विकास कार्य ठप: बलजीत कौशिक

Thu, 12 Mar 2026 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Development work stalled due to non-formation of deputy mayor and committees: Baljeet Kaushik
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मेयर और पार्षदों का एक साल पूरा होने के बाद भी सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर और फाइनेंस कमेटी का गठन नहीं किया गया है, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है और पार्षदों को अपने क्षेत्र के कामों की फाइल लेकर अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बावजूद नगर निगम में लोकतंत्र का मजाक बन रहा है और भ्रष्टाचार चरम पर है।
विज्ञापन


कौशिक ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय नगर निगम को विशेष अनुदान मिलता था, जिससे सभी वार्डों में विकास कार्य होते थे लेकिन वर्तमान सरकार में कथित 200 करोड़ के घोटाले पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई जो जनता के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed