फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Development work gained momentum in Raipur Gram Panchayat

Faridabad News: ग्राम पंचायत रायपुर में विकास कार्यों को मिली रफ्तार

Thu, 19 Feb 2026 11:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Development work gained momentum in Raipur Gram Panchayat
जिला परिषद फंड से बनेगा टिन शेड, जल निकासी पर खर्च होंगे 19 लाख
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

तिगांव। ग्राम पंचायत रायपुर में विकास कार्यों को लेकर नई शुरुआत हुई है। पंचायत क्षेत्र में करीब 20 लाख रुपये की लागत से टिन शेड (सामुदायिक शेड) का निर्माण कराया जाएगा, जो जिला परिषद के फंड से बनाया जाएगा। इसके अलावा गांव में लंबे समय से बनी गंदे पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए 19 लाख रुपये की लागत से जल निकासी व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। यह राशि क्षेत्रीय विधायक व राज्यमंत्री राजेश नागर के कोटे से स्वीकृत की गई है। गांव में बनने वाला टिन शेड ग्रामीणों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगा। इसका उपयोग सामाजिक कार्यक्रमों, पंचायत बैठकों, सार्वजनिक आयोजनों और अन्य सामुदायिक गतिविधियों के लिए किया जा सकेगा।





इस संबंध में सरपंच धर्म सिंह सागर ने बताया कि पंचायत द्वारा गांव की बुनियादी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। सरपंच ने मंत्री राजेश नागर और जिला परिषद का आभार जताते हुए कहा कि इन योजनाओं से गांव के विकास को नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed